“Nissan ने लॉन्च की स्टाइलिश Magnite Kuro Edition, कीमत ₹8.30 लाख से शुरू!”

2025 Nissan Magnite Kuro Edition भारत में लॉन्च – कीमत ₹8.30 लाख से शुरू, जानें क्या है खास

Nissan Motor India ने आज अपनी लोकप्रिय SUV Magnite का नया वेरिएंट Kuro Special Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन एक प्रीमियम और डार्क लुक के साथ पेश किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.30 लाख (दिल्ली) से शुरू होती है।

बुकिंग और उपलब्धता

बुकिंग शुल्क: ₹11,000

कहां बुक करें: नजदीकी निसान डीलरशिप या Nissan India की आधिकारिक वेबसाइट

Nissan Magnite Kuro Edition की मुख्य विशेषताएं

⚫ एक्सटीरियर (बाहरी लुक):

Nissan ने Kuro Edition को एक बोल्ड और मस्कुलर लुक देने के लिए कई विजुअल अपडेट्स किए हैं:

पियानो ब्लैक फिनिश वाला फ्रंट ग्रिल. ग्लॉस ब्लैक रूफ रेल्स और डोर हैंडल्स. रेज़िन ब्लैक स्किड प्लेट्स (सामने और पीछे). एलईडी हेडलैंप्स with लाइटसैबर टर्न इंडिकेटर्स. साइड फेंडर पर एक्सक्लूसिव ‘Kuro’ बैज. 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स. नया मैटेलिक ग्रे पेंट ऑप्शन

इंटीरियर (भीतर की झलक):

इस स्पेशल एडिशन का इंटीरियर भी उतना ही शानदार और डार्क थीम पर आधारित है: पूरी तरह ऑल-ब्लैक केबिन लेआउट. गियर शिफ्ट, स्टीयरिंग, डोर ट्रिम्स और सन वाइजर पर पियानो ब्लैक इंसर्ट्स डैशबोर्ड में मिडनाइट ब्लैक थीम जो देता है प्रीमियम अहसास

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो दिखने में दमदार, आधुनिक और ट्रेंडी हो – तो Nissan Magnite Kuro Edition 2025 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी स्पेशल ब्लैक थीम इसे भीड़ से अलग बनाती है और इसका प्राइस पॉइंट भी आकर्षक है।जल्द ही इसकी टेस्ट ड्राइव और एक्सपीरियंस रिव्यू भी सामने आएंगे, तब तक आप इसे ₹11,000 में बुक कर सकते हैं।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn