New-Gen Hyundai Venue भारत में 24 अक्टूबर को होगी लॉन्च

नई जनरेशन Hyundai Venue भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 24 अक्टूबर को होगी पेश!

हुंडई इंडिया ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि वह 24 अक्टूबर, 2025 को अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV, नई जनरेशन Hyundai Venue को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह अपकमिंग मॉडल बेहतर स्टाइल, नई टेक्नोलॉजी और पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा।

टेस्टिंग के दौरान इस SUV को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा गया है, जिससे इसके आने की चर्चाएं तेज़ थीं। अब कंपनी ने लॉन्च डेट फिक्स कर दी है, जिससे SUV प्रेमियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

नई वेन्यू में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े डिज़ाइन अपडेट्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, इसमें कुछ ऐसे एडवांस फीचर्स जोड़े जाएंगे जो अब तक इस सेगमेंट

Hyundai की यह नई पेशकश सीधे तौर पर Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी पॉपुलर गाड़ियों को टक्कर देगी। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn